फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पेंशनरों को सीपीपी योजना का लाभ दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
-पेशनर्स के प्रतिनिधि मंडल ने सीडीओ से की वार्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान के अध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में सीडीओ बलराम कुमार से वार्ता की। इस दौरान बैंकों से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों को कॉम्प्रिहेंसिव पेंशन पैकेज (सीपीपी) योजना का लाभ उनके बैंक खातों में उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई।

प्रतिनिधिमंडल की मांग को सीडीओ ने गंभीरता से लेते हुए 15 जुलाई को सुबह 10 बजे लीड बैंक मैनेजर व जनपद के सभी बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। महामंत्री बीके तिवारी ने डीएम के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद विभिन्न विभागों की ओर से आयोजित सामाजिक सरोकार व अन्य जनहित संबंधी बैठकों की सूचना पेंशनर संगठनों को उपलब्ध न कराए जाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। सीडीओ ने आश्वासन दिया कि सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीके तिवारी ने बताया कि सीपीपी योजना के तहत पेंशनरों के रेगुलर सेविंग अकाउंट, सीपीपी योजना में रजिस्टर्ड होने पर मिनिमम बैलेंस की बाध्यता समाप्त होने के साथ एसएमएस अलर्ट चार्ज माफ, फ्री गोल्ड एटीएम-डेबिट कार्ड, एटीएम का कोई चार्ज नहीं, व्यक्तिगत इंश्योरेंस 30 लाख व एंबुलेंस की सुविधा आदि सुविधा प्राप्त होगी। प्रतिनिधिमंडल में मंडलीय अध्यक्ष ओपी सिंह, संयुक्त मंत्री जगदीश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें