महोबा। जनपद की सीमा से सटे मध्य प्रदेश से आने वाली बालू के परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग तेज हो गई है। बुधवार को 20 से अधिक ट्रक मालिकों ने कलक्ट्रेट पहुंचका नाराजगी जताई। डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
ट्रक मालिक पंकज शर्मा, गोलू, दीपांशु, अमन यादव, दीपेंद्र तिवारी, रूपेंद्र कुमार, प्रिंस, राहुल, विकास, राजेंद्र, नितिन गुप्ता आदि ने डीएम प्रभास कुमार को ज्ञापन साैंपा। बताया कि मध्य प्रदेश से बालू लेकर आने वाले ट्रक बिना एमएम-11 व परमिट के महोबा में बालू लाकर कम दामों में बेचते हैं।
आरोप लगाया कि लवकुशनगर मार्ग पर खनिज बैरियर बना है जहां से सुविधा शुल्क लेकर ट्रकों को धड़ल्ले से निकाला जाता है। ओवरलोड ट्रक तीन से चार फीट ऊपर तक बालू भरकर निकलते हैं।