-उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
फोटो 27 एमएएचपी 08 परिचय-सदर एसडीएम शिवध्यान पांडेय को ज्ञापन सौंपते शिक्षक। स्रोत: संघ
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएलओ, एसआईआर और जनगणना कार्य के तीन साल से लंबित भुगतान की मांग की है। सोमवार को संघ के पदाधिकारियों ने तीनों तहसीलों के उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
संघ ने बताया कि नगरीय निकाय कुलपहाड़, चरखारी और महोबा में कार्यरत बीएलओ तथा सुपरवाइजर का मानदेय तीन वर्षों से रुका हुआ है। वर्ष 2020 और 2025 का मानदेय अभी तक नहीं मिला है। इसके अलावा, एसआईआर और जनगणना कार्य में लगे शिक्षक व शिक्षिकाओं का पारिश्रमिक भी लंबित है। नगरीय निर्वाचन 2022-23 का मानदेय भी बकाया है। जिलाध्यक्ष मित्र त्रिपाठी और जिलामंत्री हरनारायण अनुरागी के नेतृत्व में यह ज्ञापन उप जिलाधिकारी शिवध्यान पांडेय को दिया गया। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि भुगतान शीघ्र नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा।