फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने की स्वच्छ जलापूर्ति की मांग

Mon, 11 Jul 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
बाल्टी में रखा प्रदूषित पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में तीन दिनों से हो रही प्रदूषित पानी की आपूर्ति से नाराज सोमवार को नागरिकों ने एसडीएम से शिकायत कर स्वच्छ पानी की सप्लाई कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि प्रदूषित पानी की आपूर्ति बंद नहीं हुई तो नागरिक आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


जल निगम और जल संस्थान द्वारा फिल्टर प्लांट में पानी का शोधन न किए जाने से तीन दिन से लगातार कीचड़युक्त मटमैले पानी की आपूर्ति हो रही है।  सोमवार को भी साफ पानी न आने से नाराज होकर लोगों ने सपा नेता जाफिर अंसारी, सभासद इसराफील के नेतृत्व में एसडीएम से स्वच्छ पानी की आपूर्ति की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि साफ पानी की आपूर्ति नहीं की गई तो नागरिक आंदोलन के लिए विवश हो जाएंगे।

खरेला। अर्जुन बांध से भी इस साल कीचड़युक्त पानी की आपूर्ति हो रही है। नागरिकों का कहना है कि पाइप लाइनें टूटी होने से नालियों का गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है। जिससे लोगों में आक्रोश है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष जीतेंद्र तिवारी, स्वामी विवेकानंद युवा संघ संस्थापक अनुपम सिंह ने कहा कि बांध के पानी को बिना फिल्टर किए पाइप लाइन में छोड़ा जा रहा है। इस गंदे पानी को पीने से बीमारियां फैल रही है।
विज्ञापन


लगातार तेज बारिश होने से खेतों का मटमैला पानी बांध में आ गया है। यह पानी ब्लीचिंग, फिटकरी व अन्य सामग्री की डबल करने के बाद भी साफ नहीं हो पा रहा है। स्वच्छ पानी देने के लिए प्रयास किया जा रहा है। सोमवार को भी जल निगम के अधिकारियों की टीम फिल्टर प्लांट में साफ पानी करने के लिए मशक्कत करती रही।  ओपी वर्मा  अधिशाषी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें