फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम समेत पांच अफसरों से डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 20 Mar 2018 11:39 PM IST
mahoba
विज्ञापन
- समाधान दिवस में चेतावनी देते जिलाधिकारी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 चरखारी (महोबा)।
विज्ञापन

तहसील चरखारी मेें जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में ओलावृष्टि मुआवजा और पेयजल समस्याएं छाई रही। समाधान दिवस में आई 150 शिकायतों में 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं बिना सूचना मुख्यालय छोड़ने व शिकायत निस्तारण में देरी पर डीएम ने एसडीएम समेत पांच अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।

जिलाधिकारी सहदेव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व विभाग, जल निगम, जल संस्थान, सिंचाई विभाग, विद्युत, विकास, पंचायती राज विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों की कुल 150 शिकायतें आई जिसमेें से 06 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। शिकायतों के निस्तारण में देरी पर डीएम ने अधिकारियों की फटकार लगाई।
विज्ञापन


समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर, तहसीलदार कर्मवीर सिंह तथा बीडीओ अनंतराम अनुरागी को रात के समय उनके मुख्यालय पर न रहने पर स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही लेखपाल बलबीर सिंह एवं कानूनगो रविंद्र गौतम को ग्राम बमनेथा एवं धनुषधारी के दो लोगों की शिकायत पर स्पष्टीकरण तलब किया।

ग्रामीणों ने शिकायत की है कि पट्टा होने के 10 साल बाद भी उन्हे संक्रमणीय भूमिधर घोषित नहीं किया गया है। स्वच्छ शौचालय एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भागीरथ निवासी कुरारा डांग, लक्ष्मीबाई निवासी रिवई और लखन निवासी बारी, बारेलाल निवासी स्वासामाफ की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी को खंड विकास अधिकारी तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत की जांच करने के आदेश दिए।  इस मौके पर एसपी एन कोलांची, सीएमओ डा. एस.के. वार्ष्णेय समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 इनसेट
डीएम ने पीड़ित को सौंपी 30 हजार की चेक
खलिहान में आग लगने से हुई क्षति पर डीएम ने पीड़ित किसान को 30 हजार रुपये की चेक सौंपी। विकासखंड पनवाड़ी के ग्राम भरवारा निवासी चंद्रशेखर पुत्र धनप्रसाद के खलिहान में आग लग जाने से हुई क्षतिपूर्ति के लिए मंडी समिति की खलिहान दुर्घटना बीमा योजना के तहत 30 हजार रुपये का चेक जिलाधिकारी सहदेव ने पीड़ित किसान को सौंपी। चेक पाकर ने खासी राहत महसूस की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें