फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दिल्ली की टीम बनी अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट की विजेता

Thu, 20 Nov 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 19 एमएएचपी 15 परिचय-हॉकी के फाइनल में गोल करने का प्रयास करता ​​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। रियासतकालीन कस्बा चरखारी में चल रहे 81वें अखिल भारतीय बुंदेलखंड हाॅकी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दिल्ली की टीम ने लखनऊ को 4-2 से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। मध्य प्रदेश की भाजपा प्रदेश मंत्री अर्चना गुड्डू सिंह व एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी व इनाम देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला देखने के लिए पहुंचे दर्शकों में अलग ही उत्साह नजर आया। अखिल भारतीय हाॅकी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दिल्ली व लखनऊ के बीच खेला गया। मैच की शुरूआत में ही लखनऊ के खिलाड़ी मो. फैज ने फील्ड गोल कर दिया। इसके बाद दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर चलती रही। दूसरे हाफ के 15वें मिनट में दिल्ली के सागर यादव ने पेनाल्टी काॅर्नर के जरिए गोल किया। जिससे मैच बराबरी पर आ गया। दोनों टीमें बढ़त बनाने में कामयाब नहीं हो सकीं। दिल्ली के गोलकीपर मो. कामिल ने जबरदस्त चौकसी दिखाते हुए गोल रोकने में कामयाबी हासिल की। 5-5 पेनाल्टी शूट आउट में लखनऊ की टीम बढ़त नहीं बना सकी। इसी के साथ दिल्ली की टीम ने 4-2 से जीत हासिल की।
इस मौके पर टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष पूर्व फौजी कुलदीप भटनागर, महासचिव सादिक इस्लाम, पालिकाध्यक्ष मंजू कुशवाहा, प्रतिनिधि रामपाल कुशवाहा, मानवेंद्र परमार, जीतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें