फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दीपक ट्रेडर्स व रणधीर क्लब ने जीते क्रिकेट मैच

Wed, 10 Dec 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। कस्ब अजनर के खेल मैदान मे चल रहे एपीएल टूर्नामेंट में बुधवार को दो मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में दीपक ट्रेडर्स ने पांच विकेट से कालवैभव क्लब को हराया जबकि दूसरे मुकाबले में रणधीर क्लब ने यादव ब्रदर्स को 17 रनों से शिकस्त दी।
विज्ञापन

पहला मुकाबला दीपक ट्रेडर्स और कालभैरव क्लब के बीच खेला गया। कालभैरव क्लब ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में सभी विकेट खोकर 74 रन बनाए।
जवाब में उतरी दीपक ट्रेडर्स ने 9.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 75 रन बनाए और पांच विकेट से मैच जीत लिया। दीपक ट्रेडर्स की ओर से प्रीतम ने 17 गेंदों मे 30 रन आशीष बनाए और तीन ओवर में 15 रन देकर चार विकेट लिए। दूसरा मुकाबला रणधीर क्लब व यादव ब्रदर्स के बीच खेला गया। जिसमें रणधीर क्लब ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी की और निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 136 रन बनाए।
जवाब में उतरी यादव ब्रदर्स की टीम 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 119 रन ही बना सकी। इसकी के साथ रणधीर क्लब ने 17 रनों से मैच जीत लिया। टीम की ओर से संदीप व अनिल ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में अंपायर की भूमिका धर्मेंद्र व अभिजीत सिंह ने निभाई जबकि स्कोरर आशीष कुमार व कमेंट्रेटर दीपू दीक्षित, डाॅ. बीके राजपूत रहे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें