फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान किसान की सदमे से मौत

Wed, 02 Dec 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में किसानों की सदमे से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। थाना कबरई के ग्राम ग्योड़ी में एक और किसान की सदमे से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम ग्योड़ी निवासी जगन्नाथ प्रजापति (52) के बाबा ने यूपी इलाहाबाद ग्रामीण बैंक ग्योड़ी से (50) हजार रुपये का केसीसी कार्ड बनवाया था। बाबा की मौत के बाद जमीन जगन्नाथ के नाम दर्ज हो गई। तीन सालों से बारिश न होने और सूखे के चलते फसल की पैदावार न होने से वह कर्ज की अदायगी नहीं कर सका। किसान के पास मात्र चार बीघा जमीन हैं, जिससे वह परिवार का भरण    पोषण करता है।
 इस साल सूखे के चलते खरीफ की फसल का बीज तक नहीं निकला। इधर रबी की फसल की बुवाई के लिए वह मंगलवार को सुबह मटर की फसल बोने गया, लेकिन खेतों में नमी न होने के कारण उसने बुवाई नहीं की और घर लौट आया। घर आते ही वह गश खाकर गिर गया। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। मौदहा अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। तहसीलदार का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है, फिर भी पता कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें