फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ऑडियो वायरल होने पर दी जान से मारने की धमकी

Wed, 12 Nov 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। नगर पंचायत के एक सभासद के बेटे का प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ऑडियो वायरल होने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गई है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

कस्बे के राजीवनगर निवासी तिजवा पाल ने आरोप लगाया है कि एक सभासद के बेटे ने उनसे आवास स्वीकृत होने पर फाइल जमा करने के बावत 1,100 रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसका ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद रिश्वत मांगने वाले व्यक्ति ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। तिजवा ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। नगर पंचायत के पूर्व सभासद दुर्गेश कुशवाहा, अवधेश रैकवार, भगवानदास, राकेश सिंह, ब्रजेश तिवारी, हरिश्चंद्र सेन, संदीप शुक्ला ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत की ओर से पात्रता सूची सार्वजनिक कर चस्पा नहीं की गई है। इससे भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें