फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से नौ गायों की मौत

Mon, 10 Jul 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ महोबा
विज्ञापन
घटना के बाद जांच करते थानाध्यक्ष महोबकंठ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कनकुआ (महोबा)। थाना महोबकंठ के ग्राम सौरा में पोल में खेत की रखवाली के लिए बांधे गए तारों में करंट से नौ गायों की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। पशुपालकों ने खेत मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्र्राम सौरा में ढाबा के पास खेत की रखवाली के लिए किसान ने लोहे के तार बिजली पोलों पर बांधे थे। ताकि कोई जानवर खेत में न घुस सके। बारिश में तारों में करंट उतर आया। रविवार की सुबह श्रीपत विश्वकर्मा, रामचरन साहू, बबलू सिंह, ऊदल रैकवार, गनेश प्रजापति, रामबाबू साहू आदि की नौ गायें खेत पर चरने गई थीं। तारों में आ रहे करंट की चपेट में आकर सभी गायें मर गईं। थानाध्यक्ष महोबकंठ उमापति मिश्रा ने जांच पड़ताल की। पशुपालकों ने आरोप लगाया कि खेत मालिक की लापरवाही से गायें मरी हैं। पशुपालकों ने पुलिस प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें