थाना क्षेत्र के ग्राम तिंदुही में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मंदिर के चबूतरे पर उछलते कूदते समय चबूतरे से नीचे गिरने से युवक की मौत हो गई।
ग्राम तिंदुही निवासी बाबू रैक्वार के बेटे वीरेेंद्र पर देवी मां सवार थीं। देवी मां के मंदिर के बाहर बने चबूतरे पर वह पहले काफी देर तक हिलता रहा। बाद में उछलने कूदने लगा। जिससे गांव वाले देवी मां आ जाने की बात कहने लगे। वह चबूतरे से चार फुट नीचे पड़े पत्थरों पर उछलकर गिरता, बाद में फिर चबूतरे पर चढ़कर उछलकर गिरता, लेकिन ग्रामीण देवी मां सवार होने के डर से उसे नहीं पकड़ा । युवक द्वारा बार-बार पत्थरों में गिरने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष नंदलाल भारती ने बताया कि वीरेंद्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हकीकत पता चलेगा।