महोबा/चरखारी/अजनर। एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपा नगर मंडल की ओर से शहर के 67 बूथों पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनके कार्यों को याद किया गया।
कस्बा चरखारी के पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में नगर मंडल अध्यक्ष अमित पटैरिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा, पूर्व चेयरमैन मूलचंद्र अनुरागी, नीरज गुप्ता, रजनीश गुप्ता, कैलाश ताम्रकार आदि मौजूद रहे। उधर, अजनर संवाद के अनुसार पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।