फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से 18 लाख रुपये की मांगी रंगदारी, न देने पर झोका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के बिलवई गांव में 18 लाख रुपये की रंगदारी न देने पर युवक पर फायर कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अधिवक्ता समिति के पूर्व अध्यक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर के रायकोट निवासी आशीष कुमार तिवारी का परिवार के ही राजकिशोर तिवारी से मकान बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित आशीष का आरोप है कि पांच जुलाई की देर शाम वह बिलवई गांव स्थित अपने खेत पर बने मकान में था। तभी अधिवक्ता समिति के पूर्व अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी तीन अन्य साथियों के साथ वहां आए। आरोप है कि सभी ने 18 लाख रुपये रंगदारी की मांग की। मना करने पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जिसमें वह बच गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अधिवक्ता समिति के पूर्व अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी, रवि तिवारी, धर्मेंद्र व चंद्रशेखर के खिलाफ रंगदारी व जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। सीओ सिटी राम प्रवेश राय कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें