फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बांध में उतराता मिला युवक का शव

Tue, 26 Nov 2024 02:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कबरई बांध में एक युवक का शव उतराता मिला। बांध के किनारे मोबाइल फोन व बाइक की चाबी रखी मिली। कपड़े व चप्पल पहने होने पर परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के किदवईनगर निवासी राकेश तोबड़िया का छोटा बेटा साहिल (24) और बड़ा बेटा आर्यन पिछले आठ साल से दिल्ली में रहकर आईएएस की तैयारी कर रहे थे। साहिल दिवाली पर घर आया था। 28 नवंबर को दिल्ली लौटने के लिए ट्रेन का रिजर्वेशन था। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे साहिल घर से रजिस्टर लाने की बात कहकर निकला था।
काफी देर तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने मोबाइल पर फोन लगाया तो स्विच ऑफ बताने लगा। खोजबीन करने पर साहिल का शव कबरई बांध में उतराता मिला। बांध के किनारे बाइक खड़ी मिली और पास में चाबी और मोबाइल रखा था।
विज्ञापन

पिता ने हत्या की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें