महोबा। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ का ट्रेन से कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
रेलवे स्टेशन महोबा से एक किमी पहले करिया पठवा के पास एक अज्ञात शव पड़ा होने की सूचना रेलवे कर्मचारी मोहम्मद इश्हाक ने यूपी 100 पुलिस व जीआरपी थाने को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। मृतक की जेब से किसी प्रकार के कागजात बरामद न होने पर मृतक की शिनाख्त नही हो सकी। पुलिस शिनाख्त कराने के प्रयास में जुट गई है। ब्यूरो