फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में डीएवी के छात्रों ने पाया तीसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में चित्रकूटधाम मंडल के महोबा जनपद के प्रतिभागियों ने तीसरा स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया है। इसके लिए विभाग द्वारा शील्ड व प्रशस्ति पत्र सौंपे गए। गुरुवार को महोबा वापस लौटे प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन का श्रेय संगीत शिक्षक अबोध सोनी को दिया।
विज्ञापन

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल महानिदेशालय आनंद बिहार लखनऊ सभागार में 16 दिसंबर से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। प्रदेश के 18 मंडलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में लोकगीत, लोकनृत्य, एकांकी, एकल शास्त्रीय गायन लोकगीत, पखावज वादन आदि में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला व मंडल स्तर पर जीत दर्ज कर पहुंचे प्रतिभागियों ने राज्य स्तर पर भी अपने हुनर का जलवा बिखेरा।
प्रतियोगिता में चित्रकूटधाम मंडल के महोबा जनपद के डीएवी इंटर कॉलेज के छात्रों व नवरस म्यूजिकल ग्रुप ने राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। संगीत शिक्षक अबोध सोनी के निर्देशन में छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। लोकगीत में अमन सोनी, सुमेंद्र कुमार, योगेंद्र, जीतेंद्र, अमित द्विवेदी, राहुल अनुरागी, दुष्यंत, अमित विश्वकर्मा, राधारमण, शिवम, भरत सिंह ने 18 मंडलों के बीच राज्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया। मृदंगम वादन में अमित विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महोबा वापस लौटने पर छात्रों व संगीत प्रेमियों ने छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें