फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारू, मुर्गा व नोट बांटने पर दो प्रधान प्रत्याशियों समेत छह पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कनकुआ (महोबा)। पनवाड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत रिवई व घुटई में मतदाताओं को दारू मुर्गा व नोट बांटने पर दो प्रधान प्रत्याशियों समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें चार समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से दस हजार रुपये, मुर्गे का मीट व 330 क्वार्टर देसी शराब बरामद की गई।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशी दिनरात मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं। सोमवार को महोबकंठ थाने के एसआई सूरज प्रसाद ने कांस्टेबल पंकज पाल व इरफान के साथ ग्राम पंचायत रिवई में दबिश दी। जहां से प्रधान पद के प्रत्याशी हीरा सिंह के पुत्र बलवान सिंह व समर्थक बाघराज को मतदाताओं को पैसे व मुर्गे का मीट देते पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दस हजार रुपये व भारी मात्रा में मुर्गे का मीट बरामद किया। प्रलोभन देने के आरोप में प्रत्याशी हीरा सिंह, बलवान सिंह व बाघराज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
इसी तरह ग्राम पंचायत घुटई में प्रधान पद के प्रत्याशी अखिलेश पटेल के समर्थक धनीराम व ईश्वरदास मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए देसी शराब बांटते गिरफ्तार किए गए। जिनके पास से पुलिस ने 330 क्वार्टर देसी शराब बरामद की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्रलोभन देने का मामला दर्ज किया है। साथ ही शराब ठेका संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महोबकंठ लाखन सिंह का कहना है कि पंचायत चुनाव में प्रलोभन देने वालों व आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मतदान अवश्य करें, लालच से रहे दूर
चरखारी। पंचायत चुनाव का प्रतिशत बढ़ाने के लिए चरखारी ब्लाक के ग्राम स्वासा माफ, सुहजना नौसारा में स्वयंसेवी संस्था ने मतदाताओं को जागरूक किया। निष्पक्ष होकर मदतान करने को प्रेरित किया। कहाकि अच्छे जनसेवक का चयन करे ग्राम पंचायत लोकतंत्र की बुनियाद है। इस मौके महेश चौरसिया, राजेंद्र निगम, मो. शफीक ग्रामीण सुभाष, जाहिर रज्जन, कविता, गायत्री, प्रीति, नीलम ने भी मतदाताओं से मतदान की अपील की।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें