फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठिन परिस्थितियों में डरें नहीं बल्कि डटकर करें मुकाबला-नोडल अधिकारी

विज्ञापन
गोष्ठी में महिला अधिकारों की जानकारी देतीं नोडल अधिकारी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। एसपी एके श्रीवास्तव के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। कस्बा श्रीनगर के राजकीय बालिका हाईस्कूल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें नोडल अधिकारी रचना सिंह ने कहा कि छात्राएं मुश्किल में डरें, नहीं बल्कि डटकर मुकाबला करें।
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित गोष्ठी में नोडल अधिकारी ने कहा कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने छात्राओं को महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076 आदि नंबरों की जानकारी दी गई। छात्राएं व महिलाएं अपनी समस्या को खुलकर बता सकती हैं। जिसका त्वरित निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए तमाम प्रयास कर रहीं है। अब जरूरत है जागरूक होने की। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक व छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें