फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: गोरखपुर की पुष्पा ने बिहार की प्रीति को दी पटकनी

विज्ञापन
दंगल में दावपेच दिखातीं गोरखपुर की पुष्पा और बिहार की प्रीति। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। मवईखुर्द गांव में चल रहे दो दिवसीय मेले के अंतिम दिन दंगल हुआ। इसमें पहलवानों ने दावपेच दिखाए। महिला पहलवानों के बीच हुई कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। गोरखपुर की पुष्पा ने बिहार की प्रीति को पटकनी देकर कुश्ती जीती।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य तेज प्रकाश शिवहरे और प्रधान विपिन सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। पहली कुश्ती कानपुर के बबलू व राजस्थान के काला पहलवान के बीच हुई। 10 मिनट तक चली जोर-आजमाइश के बाद बबलू विजेता बनें। दूसरी कुश्ती में कानपुर के विश्वजीत ने अलीगढ़ के श्रीराम को हराया।
खन्ना के संजय ने कानपुर के बबलू को धूल चटाई। अयोध्या के मदनदास ने राजस्थान के काला को पछाड़ा। नेपाल के वीर सिंह ने हमीरपुर के हरि को चित किया। अलीगढ़ के सचिव और वाराणसी के सुरेश के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। गोरखपुर की पुष्पा ने कानपुर की शैलू को पटकनी दी। विजेता पहलवानों को नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राजू सिंह, देवीशरण, परशुराम, नरेंद्र पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें