फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने महिला से दस हजार की नगदी से भरा बैग छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही महिला के हाथ से पर्स छीनकर भाग निकले। पीड़िता ने घटना की तहरीर थाना पनवाड़ी में दी है।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के सरकपुरा निवासी चतुर्भुज शुक्रवार को पत्नी भगवती के साथ साइकिल से इंडियन बैंक पनवाड़ी रुपये निकालने आया था। खाते से दस हजार रुपये निकालने के बाद दंपती साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी पनवाड़ी बाईपास मार्ग में बाइक सवार दो लोगों ने ओवरटेक करते हुए भगवती के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और भाग निकले। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें