फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सास को चाकू मारकर हत्या करने वाले दामाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला समदनगर में रुपयों के विवाद में सास की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा।
विज्ञापन

समदनगर निवासी श्यामबाई दस अगस्त की शाम कजली मेला देखकर घर लौटी। तभी दामाद जालम रैकवार ने सास पर चाकू से पेट पर हमला कर दिया था। परिजन गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले गए थे। 13 अगस्त को श्यामबाई की ग्वालियर मेंं इलाज दौरान मौत हो गई थी। मृतका की बेटी सुनीता ने बताया था कि वह दिल्ली मेंं रहकर मजदूरी करती है। पति ने दस लाख रुपये धोखाधड़ी कर उसके खाते से निकाल लिए थे। विवाद के बाद वह मायके आ गई थी। इसी के चलते उसने मां की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में जालम रैकवार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। शुक्रवार को कोतवाल मनीष कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने स्टेशन मार्ग से आरोपी जालम रैकवार को पकड़ा। जिसके पास से चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें