महोबा। जिले के अलग-अलग स्थानों पर दबंगों ने महिला समेत तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के पलका गांव निवासी सुमन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 29 नवंबर को वह अपनी दुकान पर बैठी थी। तभी गांव का सत्तू और भगवानदास आ गए। अभद्रता करने पर जब बेटे करन ने विरोध किया तो आरोपी ने लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अन्य घटना में कोतवाली चरखारी के बैहारी निवासी मोहित राजपूत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 नवंबर की शाम वह गांव के राजेंद्र राजपूत की दुकान पर चाउमीन खाने जा रहा था। गांव के ही साहिल सिंह व भुवन राजपूत ने उसे रास्ते में रोका और सिर पर लोहे की रॉड मार दी। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)