फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी खुन्नस में दबंगों ने एक परिवार के पांच लोगों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के गुढ़ा गांव में चुुनावी रंजिश के चलते दबंगों ने एक परिवार के पांच लोगों को लाठी-डंडों व लोहे की राड से हमला कर घायल कर दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में भर्ती कराया गया। एक की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

गुढ़ा गांव निवासी मूलचंद्र के पुत्र कामता का शुक्रवार को विवाह था। शनिवार को परिजन बरात से वापस लौटे इसी दौरान चुनावी खुन्नस को लेकर दबंगों ने मूलचंद्र के घर पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे व लोहे की राड से प्रहार करने पर मूलचंद्र घायल हो गया। बीच-बचाव करने दौड़े हृदेश अहिरवार, शोभारानी, छत्रपाल व कालू को भी दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि पंचायत चुनाव के दौरान वोट न देने की खुन्नस में दबंगों ने मारपीट की। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। मूलचंद्र की हालत नाजुक होने पर उसे महोबा रेफर किया गया। कोतवाली प्रभारी शशिकुमार पांडेय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें