फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक जमा करने में किसानों का छूट रहा पसीना

Sat, 16 May 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। इलाहाबाद बैंक खन्ना के खाताधारकों को चेक जमा करने व पैसे का लेनदेन करने के लिए घंटों धूप में तपना पड़ता है। बैंक में ग्राहकों के लिए छाया का इंतजाम न होने व  पानी भी न मिलने से खाताधारक खफा है। वहीं पानी पीने के लिए ग्राहकों को बैंक के बाहर हैंडपंपों पर जाना पड़ता है।
मालूम हो कि कानपुर सागर हाईवे पर थाना खन्ना के सामने इलाहाबाद बैंक की शाखा है। अभी कुछ दिनों से किसानों की चेकें  जमा करने के लिए प्रबंधक ने लाइन लगाकर चेक जमा करना शुरू किया है। जिससे किसानों की लंबी लाइन लग रही है। जिससे किसानों की लाइन सड़क तक पहुंच जाती है। जिससे कुछ किसानों को चेक जमा करने के लिए भीषण धूप में लाइन लगाकर चेक जमा करनी पड़ रही है। वहीं सड़क तक  लाइन पहुंचने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। भलेराम शुक्ला निवासी रीवन, शिवराज सिंह निवासी भुवानी, फकरुद्दीन निवासी बन्नी का कहना है कि तेज धूप और लू में घंटों लाइन में लगने के बाद समय निकलन जाने के बाद चेकें जमा नहीं हो पाती है। वहीं सीताराम ने बताया कि एक माह पहले बैंक में चेक जमा की थी, लेकिन आज तक पैसा नहीं आया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


धूप से बचाने के लिए जल्द ही टेंट लगवाकर चेक जमा की जाएगी, पीने के पानी के लिए घडे़  मंगवाए जाएंगे वहीं कर्मचारियों से जल्दी चेक लेने का आदेश दिया जाएगा जिससे किसानों को धूप में न खड़ा होना पड़ा। किसान चेक जमा करने में जल्दबाजी न करे चेक जाम करना का समय 90 दिन रहता है।
                   महेश कुमार बैंक प्रबंधक  इलाहाबाद बैंक खन्ना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें