फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में मध्यान भोजन के दौरान सिलेंडर में लगी आग, मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। विकासखंड कबरई के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिलखी में बुधवार को मिडडे मील बनाते समय गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से रसोइया झुलस गई। इस दौरान विद्यालय में मौजूद बच्चों में भगदड़ मच गई। शिक्षकों ने सूझबूझ दिखाते हुए अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

ग्राम बिलखी में कन्या पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय एक ही कैंपस में संचालित हैं। बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिडडे मीड बन रहा था। तभी सिलिंडर के पाइप में आग लग गई। इस दौरान खाना बना रहीं सरोज व ज्ञान ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान सरोज की साड़ी में आग लग गई। जिससे वह मामूली रूप से झुलस गई। आग ने सिलिंडर को अपनी चपेट में ले लिया। तब कैंपस में मौजूद बच्चों में भगदड़ मच गई। सभी बच्चे विद्यालय के बाहर निकल गए।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने विद्यालय में रखे अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया। तब बच्चों ने राहत की सांस ली। स्कूल के अंदर गैस सिलिंडर में आग लगने की घटना से आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। प्रधानाध्यापक रमेशचंद्र ने बताया कि सिलिंडर में लगी आग को अग्निशमन यंत्र की मदद से काबू पाया गया है। आग लगने से किसी प्रकार का कोई नुकसान नही हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें