फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सिलिंडर में लगी आग, नातिन की मौत, नाना-नानी झुलसे

Sat, 25 May 2024 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के किल्हौवा गांव में घर पर गैस चूल्हे से खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। आग की लपटों की चपेट में आने से महिला व उसकी नातिन बुरी तरह झुलस गईं।
विज्ञापन

शोर-शराबा सुनकर आग बुझाने दौड़े नाना भी झुलस गए। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बालिका की मौत हो गई जबकि महिला (नानी) की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
झांसी के सिजहरी गांव निवासी रामेश्वर की पत्नी नीलम गर्मियों की छुट्टी में अपनी इकलौती बेटी रुचि (07) के साथ अपने मायके थाना पनवाड़ी के किल्हौवा गांव आई थीं। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे रुचि की नानी रामकली (50) गैस चूल्हे से खाना बना रही थीं जबकि नातिन वहीं खेल रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान सिलिंडर में लीकेज होने से अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने रामकली की साड़ी और रुचि को चपेट में ले लिया। चीख-पुकार सुनकर घर पर मौजूद नाना विजय सिंह व पड़ोसी दौड़ पड़े। पानी और बालू डालकर किसी तरह सिलिंडर की आग बुझाई गई।
आग बुझाने के प्रयास में विजय सिंह भी झुलस गए। गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां रुचि की मौत हो गई जबकि रामकली की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें