फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शान लहराया तिरंगा प्यारा

Tue, 16 Aug 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। लोगों ने शान से तिरंगा लहराया। स्कूली बच्चों ने शहर, कस्बा व गांव में प्रभात फेरी निकाली। सरकारी व अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गीत, नृत्य व नाटक की प्रस्तुतियां दी गईं। इसमें डीएम वीरेश्वर सिंह ने ध्वजा रोहण के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अच्छेलला को
विज्ञापन


शाल उढ़ाकर सम्मानित किया और कारगिल शहीद जगदीश यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने पुलिस कार्यालय में ध्वजा रोहण किया। विकास भवन में सीडीओ अखिलेश कुमार सिंह ने ध्वजा रोहण किया। सुबह छह बजे स्कूली बच्चों द्वारा शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए बच्चे भारत माता की जय गाथा

गाते हुए चल रहे थे। वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डा. उमाशंकर त्रिपाठी ने ध्वजा रोहण किया। इसमें डा. एलसी अनुरागी, डा. मीरापाल, डा. एसएस राजपूत मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर कबरई में प्रधानाचार्य मोहम्मद शकील ने झंडा फहराया। गांधी विद्यालय बजरिया में छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। विद्यालय के संस्थापक
विज्ञापन


गिरधारीलाल ने ध्वजा रोहण किया। राजकीय माडल महाविद्यालय देवगनपुरा में प्राचार्य डा. मेवालाल ने झंडा फहराया। संत जोसफ, नवोदय विद्यालय, ज्ञान स्थली, डीएवी, शिशु शिक्षा निकेतन आदि विद्यालयों में ध्वजा रोहण संग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में ध्वजा रोहण के बाद छात्रों ने राष्ट्रीय गीत व नाटक की प्रस्तुतियां दी।

प्रधानाचार्य विपिन बिहारी द्विवेदी, पंडित जगप्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में प्रधानाचार्या वीना तिवारी ने ध्वजा रोहण किया। दलित गरीब एसोसिएशन ने अम्बेडकर पार्क में पौधारोपण किया। परमानंद चौराहे पर राजनाथ राय ने ध्वजारोहण किया। नंदकिशोर पस्तौर, शिव कुमार त्रिपाठी, रमेश जैदका मौजूद रहे। मदरसा

अलजामे अतुल हसैनिया खूबिया जियाउल कुरान शेखूनगर भटीपुरा में भी कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। शहर काजी सैय्यद आफाक हुसैन, मोहम्मद मुन्तजिर, महबूब बैग आदि मौजूद रहे। चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार न्यायालय परिसर में सिविल जज विद्यानंद द्विवेदी ने ध्वजा रोहण किया। तहसील में उपजिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह, नगर पालिका में चेयरमैन

रुकसाना खातून, डायट में प्राचार्य संतोष कुमार सक्सेना, संस्कृत विद्यालय में प्रबंधक मनोज पाठक, मदरसा मोहम्मदिया अरबिया में मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिला उपाध्यक्ष सईद सौदागर, सीएचसी में विनोद कुमार ने ध्वजा रोहण किया। केसीएस पब्लिक स्कूल सहित कई विद्यालयों में कार्यक्रम हुए। कबरई प्रतिनिधि के अनुसार हीरादेवी आशारानी महाविद्यालय

में प्रबंधक शंकर प्रताप तिवारी, शिशुज्ञान मंदिर गोपालदत्त पांडेय, शिशु शिक्षा निकेतन में प्रबंधक राजू सिंह, कन्या प्राथमिक जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक चुनुवाद तथा स्व. बद्रीसिंह इंटर कालेज में कल्याण सिंह ने ध्वजा रोहण किया। श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार परिषदीय विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाली गई। रामलीला मैदान में प्रधान प्रतिनिधि

अमित दीक्षित ने ध्वजा रोहण किया। बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय में प्राचार्य दिनेशचंद्र पटैरिया, राजकीय इंटर कालेज श्रीनगर में प्रधानाचार्य विजयशंकर तिवारी व थाना श्रीनगर में थानाध्यक्ष नंदलाल भारती ने ध्वजारोहण किया। खरेला प्रतिनिधि के अनुसार तेज बारिश के बाद भी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में जबरदस्त उत्साह दिखा। काशीप्रसाद इंटर

कालेज में प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार सिंह और बाबू रामेश्वर सिंह डिग्री कालेज में प्रबंधक कुंवर बादशाह सिंह ने ध्वजा रोहण किया। गोकुलप्रसाद बालिका इंटर कालेज में प्रबंधक बीएन गुप्ता ने ध्वजा रोहण किया। नगर पंचायत कार्यलय अध्यक्ष सिद्धगोपाल अहिरवार ने ध्वजा रोहण किया। इस मौके पर महेंद्र श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश खरे, बीके सुल्लेरे सहित

सभासद मौजूद रहे। ठाकुर रणधीर सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एसके मिश्रा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आरएस राजपूत व थाने में एसओ राजीव ने ध्वजारोहण किया।
बेलाताल प्रतिनिधि के अनुसार एसके महाविद्यालय में प्रबंधक प्रेमकुमार तिवारी ने ध्वजा रोहण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश यादव ने वृक्षारोपण किया। पंचायत

भवन में ग्राम प्रधान मुन्नी खातून, पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी विजय बहादुर सिंह, ब्लाक में ब्लाक प्रमुख याशमीन खातून ने ध्वजा रोहण किया। सिद्ध गोपाल  रिछारिया इंटर कालेज, जीजीआईसी, अटल ज्योति इंटर कालेज, जीआईसी आदि विद्यालयों में ध्वजा रोहण व कार्यक्रम हुए। रामप्रकाश दीक्षित महाविद्यालय मगरौल जैतपुर में संरक्षक सत्यदेव

दीक्षित एवं बीआरसी जैतपुर में एबीएसए रमाकांत ने ध्वजा रोहण किया। कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार जीवी इस्लामिया इंटर कालेज, जनतंत्र इंटर कालेज, कुलपहाड़ पब्लिक स्कूल, तहसील कार्यालय, सर्वोदय विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल मुढ़ारी, आरबीपीएस विद्यालय, चिंतामणि आदर्श विद्यालय, आदर्श शिशु शिक्षा निकेतन आदि विद्यालयों में ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

ललित नारायण को मिला उत्कृष्ट पुलिस सेवा मेडल
प्रदेश में उत्कृष्ट सेवा मेडल सम्मान के लिए चयनित महोबा के एसआईएमटी ललित नारायण द्विवेदी को बेहतर कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने पुलिस लाइन में मेडल और 10 हजार की नगर धनराशि देकर सम्मानित किया।

अमर व रोशनी ने जीती क्रासकंट्री रेस
स्वतंत्रता दिवस पर सुबह क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया। कीरत सागर से शुरू हुई रेस स्टेडियम पहुंची। पुरुष वर्ग में अमर देवरिया ने बाजी मारी, सीताराम को दूसरा व अरविंद को तीसरा स्थान मिला। महिला वर्ग में कुमारी रोशनी को पहला, रहनुमा को दूसरा स्थान मिला। बालीवाल में बरीपुरा ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें