फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने की 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Fri, 27 Feb 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना श्रीनगर के भंडरा गांव में सीएससी संचालक ने महिला ग्राहक से 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। महिला को उसके पिता ने जमीन खरीदने के लिए रुपये दिए थे लेकिन वह धोखाधड़ी का शिकार हो गई। छह साल भटकने के बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

भंडरा गांव निवासी गीता कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता चुन्नू निवासी पहरा ने 14 जून 2019 में 12 लाख रुपये जमीन खरीदने के लिए दिए थे। जमीन का सौदा नहीं बना तो उसने यह रुपये इलाहाबाद बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक बालेंद्र कुशवाहा को बैंक खाते में जमा करने लिए दिए।
दो माह बाद पता चला कि एक भी रुपये उसके खाते में जमा नहीं हुआ है। 12 में से 10 लाख रुपये बालेंद्र ने अपने स्वयं के खाते में जमा कर लिए और दो लाख रुपये खर्च कर लिए।
विज्ञापन

रुपये मांगने पर पहले तो बालेंद्र ने आश्वासन दिए लेकिन बाद में रुपये देने से इंकार करने लगा। कई बार रुपये मांगे तो उसने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इससे परेशान होकर महिला गीता ने श्रीनगर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो एसपी कार्यालय में शिकायत भेजी। यहां से भी न्याय नहीं मिलने पर न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी बालेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें