महोबा। थाना महोबकंठ पुलिस ने तमंचे के साथ शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने चेकिंग के दौरान टुड़र मोड़ स्थित यात्री प्रतीक्षालय से पवन राजपूत निवासी दादरी को पकड़ा। जिसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं। जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। (संवाद)