फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मेले में 151 बेरोजगारों को मिली नौकरी

विज्ञापन
रोजगार मेले में भर्ती अधिकारियों से जानकारी लेते डीएम। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। डाक बंगला मैदान में मंगलवार को रोजगार मेला लगाया गया। कंपनियों के मानकों पर खरा उतरने वाले 151 अभ्यर्थियों को नौकरी दी गई। चयनित अभ्यर्थियों को सात हजार से 16,500 रुपये तक मिलेगा।
विज्ञापन

सेवायोजन विभाग की ओर से आयोजित मेले में डस्की स्टैलियन कंसल्टेंसी सर्विस, एलआईसी, मनुराज सेल्युलर सर्विसेज, बुंदेलखंड कनेक्ट, जन एकता लोक कल्याण समिति, फ्लिपकार्ट वेयर हाउस, कोल्विन मैनेजमेंट, तरंग महिला कल्याण समिति और श्नाइडर इलेक्ट्रिक कंपनी ने प्रतिभाग किया। फील्ड आफीसर, सेल्समैन, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत विभिन्न पदों पर 151 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
डीएम मनोज कुमार ने रोजगार मेले में पहुंचकर अधिक से अधिक युुवाओं को रोजगार मुुहैया कराने के लिए कहा। उन्होंने चयनित रामप्रकाश व देवेंद्र से जानकारी ली। इस मौके पर विभाग के अवधेश तिवारी, फैजान खान, अमित गुप्ता, शिवम उपाध्याय, नम्रता कश्यप, अतुल द्विवेदी, प्रताप चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें