फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महोबाः नृत्य की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विज्ञापन
खूब लड़ी मर्दानी गीत पर नृत्य पेश करतीं छात्राएं। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। स्वामी ब्रह्मानंद एजूकेशन अकादमी इंटर कॉलेज के वार्षिक उत्सव में बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। गीत व नृत्य की प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। शानदार प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ जीआईसी श्रीनगर के प्रधानाचार्य रामदीन सोनी व बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय के प्राचार्य विश्वनाथ सिंह परिहार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत पेश किए। बेटी बचाओ अभियान के तहत रिया, मानसी, अनुष्का ने गीत बेटी बचा लो, बेटे की तरह पालो, यह भी अपनी संतान ह,ै कोई गैर नहीं पेश कर तालियां बटोरी। अर्पिता और स्वीटी ने देशभक्ति गीत ऐसा देश है मेरा पर शानदार प्रस्तुति दी।
झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी, गीत पर रुचि, प्रीति, अंशिका, प्रतीक्षा ने हाथों में तलवार लेकर नृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर संस्थापक जयदेव राजपूत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद राजपूत, सुजान सिंह, आशीश मिश्रा, विजय पाल, मयंक सैनी, मकबूल मंसूरी, देवदत्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें