फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः बीमारी से परेशान महिला ने जान दी

विज्ञापन
मृतका भारती की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। पिपरामाफ गांव में बीमारी से परेशान महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

लखनलाल प्रजापति गुरुवार रात मोहल्ले में स्थापित दुर्गा पंडाल में शामिल होने गया था। तभी पत्नी भारती (28) ने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। सुबह पति घर लौटा तो पत्नी का शव फंदे पर लटकता देखा। चार साल की बेटी तपस्या और छह माह का पुत्र प्रत्यक्ष बिस्तर पर सोते मिले। लखनलाल ने बताया कि पत्नी कई साल से मानसिक रूप से बीमार रहती थी। छतरपुर और ग्वालियर में इलाज चल रहा था, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। इससे परेशान होकर पत्नी ने आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी का कहना है कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें