फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः गीत, संगीत व नृत्य से मोहा मन

विज्ञापन
देशभक्ति गीत पर प्रस्तुतिं देतीं छात्राएं। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर परिषदीय विद्यालयों में आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोह लिया। वंदेमातरम, संदेशे आते हैं व मेरा रंग दे बसंती चोला गीत पर प्रिंसी, शालू, चेतन्या, गीता और काजल ने शानदार नृत्य किया।
विज्ञापन

संविलयन उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने किया। महासंघ के जिलाध्यक्ष बेनी प्रसाद यादव ने बताया कि देश के एक लाख विद्यालयों में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने आजादी की लड़ाई में प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। देश की सीमा की रक्षा करते हुए शहीद हुए जगदीश यादव, बालेंद्र बुधौलिया, राकेश चौरसिया को भी याद किया।
एसडीएम जितेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करते हुए प्रत्येक नागरिक को देश के बारे में सोचना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने अतिथियों को भारत माता का चित्र देकर सम्मानित किया। ब्लॉक प्रमुख कबरई राजू सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बेटू महाराज, अनिल तिवारी, मायाराम गुप्ता, बाबूलाल, रेखारानी, मनीषा गायत्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें