फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चल उड़ जा रे पंछी अपना देश हुआ बेगाना

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के कठकुलवापुरा स्थित कबीर आश्रम में रविवार को कबीर अमृतवाणी सत्संग कार्यक्रम का शुभारंभ कबीर वंदना से हुआ। वरिष्ठ कवि हरिश्चंद्र वर्मा ने कहा भक्तों का काम समाज को सुधारना होता है। सुखराम स्नेही ने रचना ‘चल उड़ जा रे पंछी अपना देश हुआ बेगाना...’ पढ़ी। जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

कुलपहाड़ जनतंत्र इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जयप्रकाश अनुरागी ने सत्य के आचरण का अनुसरण करने पर बल दिया। पूजा सेन ने भजन ‘आ जाओ सरकार दिल ने पुकारा...’ सुनाया। प्रवक्ता कामता प्रसाद चौरसिया ने कहा कि दान देने से धन घटता नहीं बल्कि पुण्य के प्रभाव से बढ़ता है। जिस प्रकार नदी से चिड़िया एक चोंच भरकर पानी पीती है, नदी का जल समाप्त नहीं होता। उसी तरह गरीबों को दाम करने से धन घटता नहीं है।
वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय के प्रो. डॉ. एलसी अनुरागी ने कहा कि हमारे संतों, फकीरों ने समाज की भलाई के लिए सत्य के मार्ग पर चलने, सादगी भरा जीवन व्यतीत करने, मेहनत की कमाई का भोजन करने व कमाई का दसवां भाग गरीबों पर खर्च करना चाहिए। सत्संग में छेदालाल चौरसिया, विनोद अनुरागी, रामगोपाल, रामप्रकाश, ग्यासीलाल, नीरज विश्वकर्मा, जगदीश चंद्र रिछारिया, संगीत शिक्षक त्रिलोक, रामअवतार सेन, पं. हरीशंकर नायक सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें