फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रशर उद्योग को मिले आर्थिक पैकेज, माफ हो बिजली के बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। खनन एवं क्रशर उद्योग कल्याण समिति ने क्रशर उद्योग के सुधार के लिए उद्यमियों ने बिरमा भवन पहुंच प्रभारी मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश को ज्ञापन सौंपा। उद्यमियों ने क्रशर उद्योग को आर्थिक पैकेज दिए जाने और कोविड-19 के दौरान बिजली बिल माफ किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

संबोधित ज्ञापन के माध्यम से उद्यमियों ने अवगत कराया कि जनपद में आवंटित नवीन पहाड़ खनन क्षेत्रों की इनवायरमेंट क्लियरेंस जल्द की जाए। साथ ही मंदी के कारण आर्थिक रूप से कमजोर हो चुके स्टोन क्रशर संचालकों को पहाड़ आवंटन प्रक्रिया में सुधारकर कम से कम एक हेक्टेयर का खनन क्षेत्र आवंटित किया जाए। कोविड-19 के दौरान के बिजली के बिल माफ हो। भाजपा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र सेंगर और जिला को-ऑपरेटिव के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी ने भी उद्यमियों की समस्या को शासन व प्रशासन स्तर पर शीघ्र ही निस्तारित कराए जाने की बात कही। समिति के प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष बाल किशोर द्विवेदी, रुपेंद्र सिंह, देवेंद्र मिश्रा, राजू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें