अजनर निवासी राकेश (25) पुत्र कामता प्रसाद अपनी भाभी अनीता (30) और भतीजी शिखा (10) के साथ बाइक से श्रीनगर जा रहा था। तभी सामने से आ रही क्रूजर गाड़ी ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार राकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि भाभी और भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना झांसी - मिर्जापुर हाईवे पर महुआ मोड़ के पास घटी शहर के मोहल्ला टिकरीपुरा से बारात महोबकंठ गई थी। शुक्रवार की रात बोलेरो से बाराती वापस लौट रहे थे। तभी महुआ मोड़ के पास गाड़ी पलट गई। जिससे नरेश (13), नंदकिशोर (22), सोनू (19), विनोद (30) निवासी टिकरीपुरा, धीरेंद्र यादव (28), लालू (40), रफीक (35) निवासी बंधानवार्ड व चंद्रभान (22) निवासी रामनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां से नरेंद्र, धीरेंद्र और विनोद की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।