फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला फेंक में अंबरीश और प्रियंका अव्वल

Sun, 18 Jan 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी प्रतियोगिता में भाग लेना महत्वपूर्ण है। बल्कि विजय प्राप्त करना नहीं। प्रतिभागी को नियमित अभ्यास करते रहना चाहिए। एक दिन वह कामयाबी की मंजिल पा लेता है। गोला फेंक प्रतियोगिता में अंबरीश यादव ने पहला, नीरज ने दूसरा और अभय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 800 मीटर दौड़ में विकास यादव ने पहला,  विनोद पाल ने दूसरा और रामजनम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में आयोजित 50 मीटर विकलांग दौड़ में े नीरू पटेल ने पहला, राहुल मौर्या ने दूसरा और राकेश कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रियंका अव्वल रहीं। जबकि आरती दूसरे और राजकुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में राजकुमारी प्रथम, परमशिल्पी द्वितीय और अनामिका तृतीय स्थान पर रहीं।  अंत में राजकीय पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य पीसी वर्मा ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें