फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पेट्रोल पंपों पर डीजल लेने के लिए भीड़, प्रशासन ने चेताया

Sun, 29 Mar 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कुलपहाड़। रसोई गैस के बाद अब पेट्रोल पंपों पर डीजल के लिए लाइन लगनी शुरू हो गई है। हालांकि, प्रशासन ने लोगों को ईंधन समाप्त होने की अफवाहों से बचने की सलाह दी और ईंधन को जमा (स्टोर) न करने की अपील की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात थाना श्रीनगर के लुहेड़ी पेट्रोल पंप पर अचानक मध्यप्रदेश के सीमावर्ती गांवों के लोग डीजल लेने के लिए आ गए थे। तब पुलिस ने पहुंचकर उन्हें संभाला और वापस किया था। इसी तरह से महोबा शहर के आल्हा चौक स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार को उपभोक्ता डिब्बे, गैलन लेकर आ गए और डीजल भराना शुरू कर दिया। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार क्षेत्र में पेट्रोल व डीजल को लेकर लोगों में अचानक बढ़ी चिंता के चलते पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग ईंधन लेने के लिए पंपों पर पहुंचे। इससे कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति भी बनी। कुलपहाड़ में तीन पेट्रोल पंप हैं।
इसमें शुक्रवार को डीजल नहीं था लेकिन बाकी दिनों में डीजल व पेट्रोल की कोई कमी नहीं थी। इसके बाद प्रशासन ने स्थिति को संभालते हुए स्पष्ट किया है कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। पुलिस प्रशासन की निगरानी में पंपों पर ईंधन वितरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें