फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में सड़ गई फसल

Sat, 06 Aug 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
खेत में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुदरत का कहर किसानों का पीछा नहीं छोड़ रहा है। पहले सूखा और अब भारी बारिश से किसान तबाह हो रहे हैं। झमाझम बारिश से खेतों में पानी भर गया। इससे 50 फीसदी फसल खेतों में ही सड़ गई। किसानों के लिए खाद और बीज का पैसा निकालना भी मुश्किल हो रहा। कृषि निदेशालय लखनऊ से अबकी जिले में एक लाख 38 हजार 336 हेक्टेयर भूमि में खरीफ फसल की
विज्ञापन



बुवाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया। लक्ष्य के सापेक्ष एक लाख 29 हजार 500 हेक्टेयर भूमि में खरीफ फसल बेाई गई। खरीफ फसल में किसानों ने खेतों की जुताई कर उड़द, मूंग, तिल आदि की फसल बोई। लेकिन लगातार भारी बारिश से 50 फीसदी खेतों में पानी भर गया। जिससे उड़द, मूंग व तिल की फसल खेतों में ही सड़ गई। फसल बर्बाद होने की सूचना उन्होंने राजस्व विभाग व जिला प्रशासन को दी है।


कैसे अदा होगा लिया गया कर्ज
रबी फसल के बाद खरीफ फसल बर्बाद हो जाने से किसानों को कर्ज अदायगी की चिंता सताने लगी है। रविंद्र, मूलचंद्र, अवधेश, सूरज राजपूत, राजेंद्र कुमार, अरविंद आदि किसानों का कहना है कि उन्होंने साहूकारों से कर्ज लेकर खरीफ फसल की बुवाई की थी। लेकिन फसल खेतों में ही सड़ गई।
विज्ञापन

 

लक्ष्य के सापेक्ष 90 फीसदी भूमि पर खरीफ फसल की बुवाई हुई है। बारिश से फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। सर्वाधिक नुकसान तिल की फसल को हुआ है। जो पूरी तरह खेतों में ही सड़ गई है।      
विज्ञापन

  जीडी निरंजन, अपर जिला कृषि अधिकारी
                       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें