फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: गायिका से दुष्कर्म मामले में 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

Sun, 22 Feb 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर क्षेत्र में लोकगायिका से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के एक वार्ड निवासी लोकगायिका को थाना अजनर के मझगवां निवासी रामजी यादव ने एक कार्यक्रम के बहाने आठ फरवरी को बुलाया था। इसके बाद आरोपी ने कार्यक्रम स्थगित हो जाने की बात कहते हुए यूपी-एमपी की सीमा पर ले जाकर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने लोकगायिका की तहरीर पर छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज की थी। बाद में पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। तब पुलिस ने मामले को दुष्कर्म में तब्दील किया था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह व एसओजी टीम ने आरोपी रामजी यादव को ननौरा कबूतरा डेरा के पास से पकड़ा। उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें