फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को अगवा कर किया गैंग रेप

Wed, 26 Jul 2017 10:41 PM IST
महोबा
विज्ञापन
minor rape
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव में महिला को अगवा कर 25 दिन तक बलात्कार किए जाने के बाद दबंगों चंगुल से छूटकर आई महिला ने थाना पनवाड़ी में तीन लोगों के खिलाफ गैंग रेप का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला घर पर थी। तभी एक जुलाई को विजय राजपूत, राम नारायण और किशोरी महिला को अगवा कर झांसी ले गए थे। जहां पर उसे एक कमरे में बंद कर बलात्कार करते रहे। मंगलवार को दबंगों के चंगुल से छूटकर गांव वापस आई महिला ने अपनी पति को सारी दास्तां बताई।

पति ने तीन लोगों के खिलाफ गैंग रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। गौरतलब है कि पत्नी के अगवा होने की सूचना थाना पनवाड़ी में दी थी।


लेकिन पुलिस आजतक महिला का सुराग नहीं लगा सकी। किसी तरह चंगुल से छूटकर आई महिला ने पनवाड़ी थाने में तीन लोगों पर मकदमा दर्ज करा दिया है। थानाध्यक्ष पनवाड़ी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें