कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम खौनरिया में घरेलू विवाद के चलते महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिवार के सदस्य खेतों पर काम करने गए थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
ग्राम खौनरिया निवासी मनीषा (40) पत्नी रामकुमार घरेलू विवाद को लेकर परेशान थी। रविवार को परिवार के सभी सदस्य खेतों पर काम करने चले गए। तभी मनीषा ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम घर वापस लौटे परिजनों ने जब कमरे में जाकर देखा तो मनीषा का फांसी के फंदे पर झूल रही थी।
घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस ने महिला के शव को फंदे से नीचे उतार पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना के कारणों की जांच पड़ताल मेें जुट गई है। कोतवाली के एसएसआई ध्यानसिंह चौहान का कहना है कि मामले की पूरी जांच कराई जाएगी।