फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते से गायब हुए 37 हजार

Mon, 23 Jan 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
money - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बैंक खातों से धोखाधड़ी करके पैसे निकाले जाने की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा रिवई से एक महिला के बैंक खाते से 37 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसका खुलासा सोमवार को तब हुआ जब महिला पैसा निकालने बैंक पहुंची तो कर्मचारियों ने खाते में पैसा न होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


पीड़िता ने शाखा प्रबंधक व कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।थाना खरेला के ग्राम कुड़ार निवासी शांतिदेवी पत्नी रामस्वरूप राजपूत का खाता इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा रिवई में है। महिला के बैंक खाते में 37000 रुपये जमा थे।

सोमवार को शंातिदेवी खर्च के लिए पैसा निकालने बैंक पहुंची। तीन हजार रुपये का बाउचर भरकर बैंक कर्मचारी को दिया तो उन्होंने खाते में पैसा न होने की बात कही। खाता चेक कराने पर पता चला कि खाता से 16 नवंबर 2016 से 12 जनवरी 2017 के बीच पैसा निकाला गया है।
विज्ञापन


साथ ही 10 हजार रुपये की धनराशि दूसरे के खाते में ट्रांसफर की गई है।पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति और पुत्र हत्या के मामले में नैनी जेल में सजा काट रहे है। वह अनपढ़ और गरीब महिला है। खाते में जमा धनराशि से कुछ पैसा निकालकर किसी तरह वह अपना खर्च चलाती थी।

महिला ने धोखाधड़ी करके खाते से पैसा निकाले जाने की शिकायत कोतवाली चरखारी में की है। कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर मिली है जिसके आधार पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें