चोर को पकड़ने के बाद कार्रवाई के लिए कोतवाली पहुंचे पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोतवाली क्षेत्र के रैपुराखुर्द हार गांव से दो दिन पहले चोरी हुई छह बकरियां शुक्रवारी बाजार में मिल गई। एक युवक इनको बेचने के लिए बाजार लाया था।
ग्राम प्रधान रतीराम प्रजापति की चार व छिकहरा निवासी मकुंदी प्रजापति की दो बकरियां 26 अप्रैल को जंगल में चरने गई थी।
तभी चोर सभी बकरियां चोरी कर लग गए थे। शुक्रवार को दोपहर के समय ग्रामीणों ने पशु बाजार में चोरी की बकरी बेच रहे एक युवक को पकड़ लिया और कोतवाली ले आए। पकड़े गए युवक का कहना है कि उसने दूसरे व्यक्ति से बकरी खरीदी थी।