फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में झगड़ रहे दो युवक पुलिस से भिड़े

Fri, 20 Jan 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
रेणुकूट में वाहन चेकिंग में बरामद करेंसी की लिखा पढ़ी करती पुलिस।
विज्ञापन
कस्बा कबरई के छंगा तिराहे में शराब के नशे में दो युवक आपस में झगड़ गए। एक दूसरे की मारपीट किए जाने से लोगाें की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची यूपी 100 गाड़ी के पुलिस कर्मियों ने युवकों को पकड़ा लिया।
विज्ञापन


इस पर दोनों युवक पुलिस से भिड़ गए और अभद्रता करने लगे। बाद में पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इस दौरान करीब आधा घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
शाहजहांपुर निवासी राजन कुमार पाल पुत्र ब्रजनंदन व दीपक पुत्र शालिकराम पत्थर मंडी कबरई की हरियाणा क्रेशर में काम करते है।

शुक्रवार की शाम दोनों युवक शराब के नशे में धुत होकर छंगा चौराहे पर लड़ने लगे। देखते ही देखते दोनों ने एक दूसरे को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान यूपी 100 को सूचना दी गई।  मौके पर पहुंची गाड़ी में मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों युवकों को गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया तो युवक पुलिस से भिड़ गए और छीना झपटी करने लगे।
विज्ञापन



युवकों का उपद्रव बढ़ता देख थाना कबरई पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक आवागमन बाधित रहा। छोटे वाहन तो निकल गए लेकिन बड़े वाहन फंस गए। थानाध्यक्ष अमित भड़ाना का कहना है कि युवकों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें