फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच समिति के तरीके पर जताया ऐतराज

Fri, 20 Jan 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
काशीपुर डिग्री कालेज में जांच समिति के सदस्यों से बहस करते छात्र संघ अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में  हुई कथित अनियमितताओं की जांच के लिए गठित तीन सदस्यों में से दो सदस्य कॉलेज पहुंचे। टीम दस्तावेज जांच ही रही थी कि छात्र नेताओं ने उन पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया। मामला तूल पकड़ा तो टीम वापस लौट गई।

शुक्रवार को राधे हरि डिग्री कालेज में उच्च शिक्षा निदेशक बीसी मलकानी के आदेश पर गठित समिति में शामिल डिग्री कॉलेज रामनगर की प्राचार्य डॉ. हेमा प्रसाद और रुद्रपुर डिग्री कॉलेज के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ. प्रदीप पंत जांच के लिए पहुंचे थे। टीम में शामिल उपनिदेशक ललित प्रभा शर्मा नहीं आ सकी। प्राचार्य कक्ष में दोनों सदस्यों ने मामले के दस्तावेज जांचने शुरू किए थे कि छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कांबोज छात्रों के साथ वहां पहुंच गए। प्राचार्य कक्ष में बाहर से ताला लगा देख राहुल ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ताला खुलवाकर समिति सदस्यों के समक्ष आक्रोश जताया। कहा कि बंद कमरे में जांच किया जाना संदेहजनक है। घोटाले में लिप्त लोगों को बचाने की कवायद की जा ही है। इसको लेकर उनकी जांच सदस्यों से काफी देर तक बहस होती रही। मामला बढ़ने पर समिति सदस्यों ने जांच को स्थगित कर दिया। समिति संयोजक डॉ. हेमा प्रसाद ने बताया कि सर्दी की वजह से कक्ष का दरवाजा बंद कर दिया था। जांच शुरू करने के लिए फाइल देखी जा रही थी। कक्ष के दरवाजे में ताला किसने लगाया, उन्हें पता नहीं है। अगर अध्यक्ष जांच नहीं चाहते हैं तो लिखकर दे सकते हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कांबोज ने बताया कि बंद कमरे में कमेटी सदस्य जांच कर रहे थे। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई और उच्च शिक्षा निदेशक पत्र भेजकर सही कमेटी से जांच कराने की मांग की है। वो राज्यपाल को भी जांच के लिए पत्र भेजेंगे। उप निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. एलबी अग्निहोत्री ने बताया कि छात्रों ने समिति पर जांच करने से पहले ही उंगली उठा दी। समिति के साथ छात्रों ने सहयोग नहीं किया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें