कानपुर नेशनल हाईवे में कबरई की ओर आ रही एक सफारी कार खाई में पलट गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कानपुर-सागर मार्ग में खनिज चेक पोस्ट के पास कानपुर की एक सफारी कार ने ट्रक को ओवरटेक किया। इसी समय सफारी का टायर फट गया। इससे चालक संतुलन खो बैठा।
सफारी सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। राहगीरों ने घायल हमीरपुर के विजय गुप्ता हमीरपुर उनके पुत्र मेहुल सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। विजय ने बताया कि वे कानपुर के टायर व्यापारी हैं और दुकान के काम से कबरई आ रहे थे।