फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में नकदी सहित लाखों की चोरी

Tue, 27 Sep 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
चोर
विज्ञापन
थाना कबरई के ग्राम धरौन में बदमाशों ने दो मकानों से नगदी सहित हजारों का माल उड़ा दिया। एक अन्य घर में घुसकर चोरी का प्रयास करते समय गृहस्वामी के जागने पर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पीड़ितों ने थाना कबरई में तहरीर सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। ग्राम धरौन निवासी अरविंद पुत्र प्रागीलाल विश्वकर्मा
विज्ञापन


सोमवार की रात परिवार सहित घर में सो रहा था। तभी बदमाश दीवार फांदकर मकान में घुस गए। चोरों ने बख्शे का ताला तोड़कर वहां रखी 40 हजार की नगदी व सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। इसके बाद बदमाश पड़ोस के ही राजेंद्र पुत्र मूलचंद्र कुशवाहा के मकान की दीवार तोड़कर उसके घर के अंदर घुस गए। बदमाशों ने राजेंद्र के घर से 25 हजार की नगदी

सहित करीब एक लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। बदमाशों ने दो घटनाओं को अंजाम देने के बाद कामता पुत्र कल्लू के मकान को निशाना बनाने का प्रयास किया। दीवार फांदकर बदमाश अंदर घुस गए तभी आहट पाकर कामता जाग गया और शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। मंगलवार की सुबह पीड़ितों ने थाना कबरई पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस घटनाओं की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें