फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी खोलने के नाम पर कारोबारी से ठगे सात लाख

Tue, 27 Sep 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : Demo
विज्ञापन
सेक्टर-14 निवासी कारोबारी से फाइनेंस कंपनी बनाने के नाम पर सीए और चार युवकों ने सात लाख रुपये ठग लिए। पहले पीड़ित को कंपनी का डायरेक्टर बनाया और रुपये ठगने के बाद हटा दिया गया। कंपनी खोलने के दौरान दी गई रकम मांगने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने सीए और चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वसुंधरा सेक्टर-14 निवासी वेद प्रकाश यादव अपना कारोबार करते हैं। वेद प्रकाश ने बताया कि फरवरी 2015 में उनके सीए दिल्ली निवासी मोहित बंसल ने उन्हें चार युवकों से मिलवाया। चारों युवकों ने उनके सामने एक फाइनेंस कंपनी खोलने का प्रस्ताव रखा।

साथ ही कंपनी में लोन के रूप में उनसे सात लाख रुपये देने को कहा। उन्होंने कंपनी के नाम पर सात लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उन्हें कंपनी का डायरेक्टर बना दिया गया। वेद प्रकाश ने बताया कि पिछले दिनों पता चला कि उन्हें कंपनी के डायरेक्टर पद से हटा दिया गया है।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने सीए और युवकों से बात की ओर लोन के तौर पर दी गई रकम वापस मांगी तो युवकों ने रकम देने से इंकार कर दिया। दोबारा कॉल करने पर युवकों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वेद प्रकाश ने थाना इंदिरापुरम में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

एसओ ने बताया कि सीए मोहित बंसल निवासी दिल्ली पीतमपुरा, रमेश ठाकुर और कृष्णानंद वर्मा निवासी मंडी हिमाचल प्रदेश और रितुराज और कर्मवीर पठानिया निवासी कुल्लू हिमाचल प्रदेश के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।      
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें