मरीजों से भरे जिला अस्पताल के बेड
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। बदलते मौसम में फैल रहे संक्रमण से सोमवार को महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग सरकारी अस्पताल में उल्टी, दस्त व बुखार से पीड़ित भर्ती है।
जनपद बांदा के ग्राम खेईपुर निवासी अनीस खान (45) पुत्र अजीजुल रहमान पिछले कई दिन से बीमार थे। परिजनों ने उनका उपचार सरकारी व प्राइवेट क्लीनिकों में कराया।
हालत में सुधार न होने पर सोमवार की शाम अनीस खान की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने अनीस को मृत घोषित कर दिया। इसी प्रकार कस्बा बारीगढ़ निवासी प्रेमवती (55) को तेज बुखार होने पर परिजन जिला अस्पताल ला रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई।
घटनाओं से परिजनों में कोहराम मच गया।
सीएमएस डा. उदयवीर सिंह का कहना है कि मौसम में बदलाव से मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अब ठंडक का एहसास होने लगा है। जल्द ही मरीजों की संख्या में कमी आएगी।